ग्वालियर में सिर में गोली मारकर सुसाइड
किसान ने लाइसेंसी राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना मुरार थानाक्षेत्र के वंशीपुरा तेल मिल के पास सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर शव को पीएम हाउस भेज दिया है। फिलहाल पता नहीं चला है कि किन कारणों के चलते किसान ने आत्महत्या की है।
ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र के वंशीपुरा तेल मिल के पास रहने वाले नरेन्द्र सिंह राजपूत (55) पुत्र कृपा राम राजपूत पेशे से किसान है। बीती रात वह खाना खाकर अपने कमरे में सो गए। सुबह जब उनके पिता उनके कमरे में पहुंचे तो वह मृत हालत में पड़े हुए थे। पास ही उनकी राइफल पड़ी हुई थी। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि गोली सिर से होते हुए निकली है, लेकिन मौके पर चला हुआ कारतूस नहीं मिला। परिजन ने मृतक का शव नीचे उतार लिया था और राइफल को भी अलग रख दिया था।