अचलेश्वर महादेव सार्वजनिक न्यास की 13 दान पेटियां खुली, 14.5 लाख से ज्यादा मिले, मशीन से नोट गिने

अचलेश्वर महादेव सार्वजनिक न्यास की 13 दान पेटियां गुरूवार दोपहर 12 बजे खुलीं। दान राशि की गिनती रात 9.30 बजे तक भी पूरी नहीं हो सकी तो बाकी रकम को 2 बोरी में भरकर न्यास दफ्तर में ही सील करके रखवा दिया गया। शुक्रवार को भी बाकी दानराशि की गिनती की जाएगी। SDM अनिल बनवारिया व तहसीलदार नीना गौर ने बताया कि रात तक 14 लाख 57 हजार 980 रुपए के दान की गिनती हो चुकी थी। अचलेश्वर मंदिर की दान राशि में गिनने में 12 घंटे से अधिक का समय लगा है।

पैसों की गिनती के लिए 35 लोगों की ड्यूटी लगी

नोट गिनने के लिए मशीन का भी उपयोग किया गया। SDM अनिल बनवारिया ने बताया कि इससे पहले दान पोटियां 31 अक्टूबर 2021 को खोली गई थीं। दाने पेटियों में निकले पैसों की गिनती के लिए बैंक, न्यास व नोट राजस्व अमले के 35 लोगों की ड्यूटी लगी थी। SDM अनिल बनवारिया ने कहा कि टीम सुबह 11.30 पर मंदिर पहुंची थी। पेटियों में सोने का सामान नहीं मिली है पर चांदी के कई नाग-नागिन के जोड़े निकले हैं। स्टाफ को एक पत्र भी मिला है। इसमें एक तरफा प्यार करने वाली युवती ने अचलनाथ से युवक को पाने के लिए अर्जी लगाई है।