विपक्षीयदलो की बैठक में कांग्रेस के आंदोलन को दिया समर्थन, बड़ा जन आंदोलन किया जाएगा

ग्वालियर 3 फरवरी। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में आज CPI, CPM, SP, जनअधिकार पार्टी, राष्ट्रीयजनहित संघर्ष पार्टी भारतीय मजदूर पार्टी के नेताओं की बैठक सम्पन्न हुई। सभी दलो के नेताओं ने कांग्रेस के आंदोलन को समर्थन दिया।

जिला माक्सवादी पार्टी के सचिव रामविलास गोस्वामी, CPM के अखिलेश यादव, जनअधिकार पार्टी के सुग्रीव कुशवाह, राष्ट्रीय जनहित संघर्ष पार्टी के भरत वारसी, SP के डा राकेश खरे, भारतीय मजदूर पार्टी के अशोक पाठक ने बैठक में कांग्रेस को आश्वासन दिया कि कांग्रेस के जनआंदेालन में सभी विपक्षीय दल साथ रहेंगे, और सरकार की दमनचक्र, तानाशाही, अत्याचार, मनगढ़त भाजपा सरकार के इशारे पर गरीब बेसहारा वर्गो की आवाज उठाने वाले विपक्षीय दलो के नेताओं पर इस तरह की भेदभावपूर्ण कार्यवाही जारी रही तो सभी विपक्षीय दल एकजुट होकर बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

बैठक में प्रदेश महासचिव सहाब सिंह गुर्जर, हरिओम शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता राम पांडे, कार्यवाहक अध्यक्ष महाराज सिंह पटेल, अमर सिंह माहोर, इब्रहिम पठान, वीर सिंह तोमर, चतुर्भुज धनोलिया, शील खत्री, शत्रुघन सिंह पप्पन यादव, अशोक प्रेमी, उदल सिंह, अशोक सिंह तौमर, इन्द्रजीत सिंह चैहान, संजय सिंह राठौर, राजू राय, प्रभूदयाल जौहरे, राघवेन्द्र शर्मा, प्रेमनारायण यादव, रविन्द्र सिंह चैहान, कल्याण सिंह कंसाना, जेएच जाफरी, आनंद शर्मा, प्रवक्ता धर्मेन्द्र शर्मा, ब्लाॅक अध्यक्ष राजेश खान, अतुल जेन, विनोद जेन, सुनील श्रीवास पप्पू, कैलाश चावला, राजेश बाबू, अब्दुल हमीद, सेवादल अध्यक्ष हरेन्द्र सिंह गुर्जर, महिला कंाग्रेस अध्यक्ष श्रीमती रूचि गुप्ता सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।