ग्वालियर हाइवे पर डंपर भिड़े, एक की मौत

बिलौआ से गिट्टी भरकर इटावा के लिए निकले डंपर में अचानक सामने से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने वाला डंपर ग्वालियर की ओर से आ रहा था, अचानक बेकाबू होकर डिवाइडर पर चढ़ा और हवा में लहराते हुए रॉन्ग साइड आकर बिलौआ से आ रहे डंपर में टक्कर मार दी। डंपर में सवार चालक रवि शाक्य की मौके पर ही मौत हो गई जबकि आरोपी चालक भी घायल है। जानकारी के अनुसार घटना गुरूवार सुबह 6 बजे झांसी रोड पर आईटीएम के पास की है। मृतक तीन भाई है और वह सबसे बड़ा है, उसके छोटे भाई की दो दिन पहले ही शादी तय हुई है। 21 अप्रैल को शादी होनी थी और सारे जिम्मेदारी मृतक की संभाल रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निगरानी में लेकर क्रेन से दोनों डंपर हटवाए। घटना के बाद 4 घंटे हाईवे पर जाम जैसे हालात रहे।

क्या है पूरा मामला

छपरा निवासी रवि शाक्य (40) पेशे से डंपर चालक है। उसका छोटा भाई नीरज शाक्य भी डंपर पर उसके साथ चलता है। अभी वह डबरा में रहते हैं। दो दिन पहले ही रवि ने अपने छोटे भाई संजय शाक्य की सगाई की थी। 21 अप्रैल की शादी होना तय हुआ था। रवि रोज की तरह बुधवार रात को अपने भाई नीरज के साथ डंपर लेकर निकला। रात को बिलौआ क्रेशर से डंपर में गिट्‌टी भरने के बाद वह इटावा के लिए निकला था। अभी रवि डपंर लेकर झांसी रोड पर आईटीएमके पास पहुंचा था कि तभी सामने से दूसरी तरफ आ रहे एक खाली डंपर के चालक का अचानक गति से नियंत्रण हट गया। डंपर डिवाइडर पर चढ़ते ही हवा में उछल गया और लहराते समय रवि की गाड़ी में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों डंपर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पहले क्रेन की मदद से डंपर पीछे किए फिर घायलों को बाहर निकाला, रवि की ड्राइविंग सीट पर बैठे-बैठे ही मौत हो चुकी थी। उसका भाई नीरज व दूसरे डंपर का चालक घायल था।