MP बोर्ड 10वीं के पेपर 18 से और 12वीं के 17 फरवरी से होंगे शुरू

भोपाल. मध्य प्रदेश में 1 फरवरी से स्कूल खुलने के बाद स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने बड़ा बयान दिया और कहा कि बोर्ड परीक्षाएं तय समय पर होंगी। 10वीं के एग्जाम 18 फरवरी से 10 मार्च तक और 12वीं के 17 फरवरी से 12 मार्च तक होंगे। पेपर सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा। छात्रों को सलाह है कि कम समय बचा है। अच्छी तैयारी और मन से परीक्षा दें। कोरोना को देखते हुए पहली बार पेपर फरवरी में शुरू हो रहे है। एमपी बोर्ड टाइम टेबल मंडल की वेबसाइट पर जारी किया गया है।

सुबह 8.30 बजे उपस्थित होना जरूरी

परीक्षा के लिए परीक्षार्थी को सुबह 8.30 बजे उपस्थित होना जरूरी है। छात्रों को सुबह 8.45 बजे तक ही केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। उसके बाद आने वाले छात्रों को परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा।

हाई स्कूल (10वीं)
परीक्षा शुरू होगी: 1 फरवरी 2022
अंतिम पेपर: 10 मार्च 2022
समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक

हायर सेकंडरी स्कूल (12वीं)
परीक्षा शुरू होगी : 11 फरवरी 2022
अंतिम पेपर : 12 मार्च 2022
समय : सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक