समाजसेविका ममता शर्मा पति डीएसपी महेन्द्र शर्मा पर 10-10 हजार रूपये का इनाम

मुरैना में बहुचर्चित यतेन्द्र उर्फ शैंकी सिकरबार आत्महत्या काण्ड के मुख्य आरोपी रिटायर्ड डीएसपी महेन्द्र शर्मा व उसकी पत्नी समाजसेविका ममता शर्मा का पता बताने वाले को 10 -10 हजार रूपये इनाम देने की घोषणा कर दी गयी है। दोनों पति-पत्नी फरार चल रहे हैं। उधर शैंकी सिकरबार ओर से क्षत्रिय महासभा ने पुलिस पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। मामला

क्या है पूरा मामला
यतेन्द्र उर्फ शैंकी सिकरवार
के यहां हर दिन लोगों का तांता लगा हुआ है। क्षत्रिय महासभा अब इस मामले में मोर्चा सम्हाल लिया है। महासभा ने कुछ दिन पहले दोनों आरोपी पति.पत्नी महेन्द्र शर्मा व ममता शर्मा की गिरफ्तारी के लिए एडीजीपी राजेश चावला को ज्ञापन सौंपा था तथा आन्दोलन करने की चेतावनी दी थी। उसके बावजूद जब दोनों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो कैंडल मार्च निकाला था। कैंडल मार्च में सुमावली विधायक नीटू सिकरवार ने भी पुलिस को सख्ती भरे लहले में चेतावनी दी थी कि अगर दोनों फरार पति.पत्नी को जल्द से जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो उग्र आन्दोलन हो सकता है। मामले को बिगड़ता देख एडीजीपी राजेश चावला ने दोनों पति.पत्नी के ऊपर 10.10 हजार रुपए का ईनाम घोषित कर दिया है।

20 लाख रूपये की अवैध मांग

यतेन्द्र उर्फ शैंकी सिकरवार ने अपने ट्रांसपोर्ट कार्यालय में कट्टे से गोली मारकर सुसाइड कर ली थी। मरने से पहले उसने एक सुसाइड नोट लिखा था। जिसमें ग्वालियर निवासी रिटायर्ड डीएसपी महेन्द्र शर्मा व उनकी समाजसेविका पत्नी ममता शर्मा द्वारा उसे ब्लेकमेल करने व उससे 20 लाख रूपये की अवैध मांग करने का आरोप लगाया था और इसके बाद परिजनों ने सिविल लाइन थाने में उपरोक्त दोनों पति-पत्नी के खिलाफ सुसाइड करने के लिये प्रेरित करने का मामला कराया था। इस घटना को 3 दिन निकल चुके हैं। इसके बावजूद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार नहीं किया है।