सीएम शिवराज अधिकारी-कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देने की तैयारी में, लाखों को होगा फायदा
भोपाल. मध्य प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों के लिए सूबे की शिवराज सरकार बड़ी तैयारी कर रही है। जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों की सेवाकाल के दौरान पदोन्नति देने का अवसर दिया जाएगा। इसके लिए मंत्री समूह की बैठक आयोजित की गई है। वहीं इस मामले में शासकीय सेवकों की पदोन्नति के संबंध में चर्चा की गई है।
दरअसल मंत्री समूह की बैठक की अध्यक्षता करते हुए गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि 2 फरवरी 2022 को एक बार फिर से मंत्री समूह की बैठक आयोजित की जाएगी। जिसमें अंतिम निर्णय लिया जाएगा। वहीं सेवाकाल में शासकीय कर्मचारियों को पात्रता अनुसार पदोन्नति के अवसर दिए जाएंगे। इससे बड़ा फैसला लिया जा सकता है। वहीं, 2 फरवरी को शासकीय कर्मचारियों को उनके सेवाकाल के बाद पात्रता के तहत पदोन्नति दी जाएगी, जिसका फायदा प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को मिलेगा।