वन स्टॉप सेंटर के निर्माण में देरी पर सीएम हुए नाराज, कार्यपालन यंत्री को नोटिस के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जेएएच परिसर स्थित वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान भवन निर्माण में हो रही देरी पर नाराजगी व्यक्त की और पीआईयू के तत्कालीन कार्यपालन यंत्री को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए साथ ही कहा कि यदि जरूरी हो तो एजेंसी बदलकर जल्द से जल्द भवन का निर्माण पूरा कराएं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने यहां निवासरत महिलाओं से भी चर्चा की। जेएएच परिसर में बने वन स्टॉप सेंटर में रहने वाली बेटियों से मिलने पहुंचे। यहां एक युवती में मुख्यमंत्री से कहा मुझे अपने घर जाना है जब मुख्यमंत्री ने उससे पूछा कि तुम्हारा घर कहा हैं तो वह बोली मुझे पर का पता नहीं मालूम। सीएम ने अफसरों को उसका पता तलाशने के निर्देश दिए।

सेवा भारती द्वारा जेएएच परिसर में संचालित जिला दिव्यांग पुर्नवास केंद्र पहुंचे। यहां उन्होंने जिला दिव्यांग पुर्नवास केंद्र का निरीक्षण कियासाथ ही यह भी जाना कि दिव्यांगों का इलाज कैसे होता है। मुख्यमंत्री देर से पहुंचे, लिहाजा उनसे बात करने के लिए सिर्फ दो दिव्यांग ही वहां बैठे थे। मुख्यमंत्री ने सेवा भारती द्वारा जेएएच परिसर में संचालित जिला दिव्यांग पुर्नवास केंद्र का भी निरीक्षण किया।

सिंधिया ने किया 20 मिनट तक कार्यक्रम शुरू होने का इंतजार किया

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम से जुड़े थे। वे कार्यक्रम शुरू होने के काफी समय पहले ही वीसी के जरिए लोगों के सामने आ गए थे। तकरीबन 20 मिनट तक सिंधिया ने वीसी पर कार्यक्रम के शुरू होने का इंतजार किया। कार्यक्रम 6 बजे शुरू होना था लेकिन आधे घंटे बाद सीएम चौहान, केंद्रीय मंत्री तोमर व अन्य मंत्री कार्यक्रम में पहुंचे।