जल्द हटेगी हजीरा स्थित चूड़ी मार्केट, दूर से दिखाई देगा मोहम्मद गौस का मकबरा
विश्वप्रसिद्ध मोहम्मद गौस का मकबरा के पास किये गये अतिक्रमण को लेकर ग्वालियर हाईकोर्ट में जनहित में याचिका लगाई थी। वजह थी मोहम्मद गौस का मकबरा में स्थित तानसेन की समाधि है। विश्वभर से आने वालों को मोहम्मद का मकबरा और तानसेन की समाधि दिखाई नहीं देती है। लगाई गयी जनहित याचिका में डबल बैंच में न्यायमूर्ति एसके गंगेल और न्यायमूर्ति जीडी सक्सेना ने फैसला देते हुए सामने किये गये अतिक्रमण चूडी मार्केट अन्य दुकानों को हटाने के लिये नगरनिगम को कहा 20 फरवरी 2014 में कहा था लेकिन आज मार्केट को हटाया नहीं गया है।
ग्वालियर हाईकोर्ट में ऑर्कलॉजी ऑफ इंडिया की ओर एडवोकेट संगम जैन और शासन की ओर से एडवोकेट जनरल विवेक खेड़कर ने पैरवी की थी।
न्गरनिगम जल्द हटायेगी चूडी मार्केट
मोहम्मद गौस के मकबरा के सामने से जल्द चूडी मार्केट को हटाने के लिये ऑर्कलॉजी सर्वे ऑफ इंडिया स्थानीय अधिकारी शशि राठौर और नगरनिगम के अधिकारी सुशील कटारे के बीच चर्चा हुई है। इस संबंध दस्तावेजों का आदान प्रदान किया गया है।
कुछ भी कहने से बच रहे है अधिकारी
मोहम्मद गौस के मकबरा के आसपास से चूडी माकेट हटाने के संबंध नगर निगम के अधिकारी कुछ भी कहने बच रहे हैं।