आप कार्यककर्ताओं ने इमरती देवी को मास्क दिया, जैसे ही कार चली फेंक दिया
दतिया. कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त मध्य प्रदेश लघु उद्योग निगम की अध्यक्ष इमरती देवी को (आप) का मास्क पसंद नहीं आया, उन्होंने मास्क को फेंक दिया। यह मास्क दतिया में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें दिया था। इसका वीडियो सामने आया है जिसमें वे चलती कार से मास्क फेंकती नजर आ रही है और उनके पीछे आप कार्यकर्ता दौड़कर विरोध जता रहे हैं।
मास्क को खिड़की से हवा में उड़ा दिया
एक बार फिर सुर्खियों में है इमरती देवी, दतिया के भांडेर से डबरा की ओ जा रही थी। बम-बम महादेव चौराहे पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता बिना मास्क वालों को फ्री मास्क बांट रहे थे। मंत्री को बगैर मास्क के देखकर कार्यकर्ताओं ने कार रूकवाई और उन्हें मास्क लगाने का बोलते हए एक मास्क उनको दिया। इमरती देवी ने तब मास्क तो ले लिया लेकिन जैसे ही उनकी कार आगे बढ़ी तो उन्होंने मास्क को खिड़की से हवा में उड़ा दिया। मास्क फेंकने पर कार्यकर्ता गाड़ी की ओर दौड़ते हुए चिल्लाए। लोगों का कहना है कि मास्क आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिया था इसलिए उन्होंने उसे नहीं लगाते हुए फेंक दिया।
लियर. शहर की सड़कों पर पुलिस दिखाई दे जिससे अपराधियों में पुलिस के प्रति भय रहें, जिससे कानून व्यवस्था की बेहतर स्थिति रहेंगी और अवैध उत्खनन और मिलावटखोर माफिया के प्रति पुलिस का सख्त रवैया रहें इस बात की समीक्षा की जायेगी। पिछले दिनों जहरीली शराब की कुछ घटनायें घटी है उसके प्रति हमारा रवैया जीरो टॉलरेंस का रहेगा और जिस क्षेत्र में शराब की घटना होती उसके उस क्षेत्र का टीआई जिम्मेदार रहेगा। यह बात ग्वालियर रेंज के आईजी का पदभार ग्रहण करने के अवसर पर आईजी अनिल शर्मा ने की। पदभार संभालने के बाद आईजी कार्यालय का निरीक्षण किया और बेहतर व्यवस्थायें दुरूस्त करने के लिये कहा। आईजी के पदभार के मौके पर एसपी अमित सांघी, एएसपी सत्येन्द्रसिंह तोमर, ग्रामीण के जयराज कुबेर, डीएसपी नरेश अन्नोटिया, विक्रम कनपुरिया, टीआई बैजापति आदि मौजूद रहें।
आईजी अनिल शर्मा ने कहा शहर में यातायात व्यवस्था बेहतर हो यातायात को सुधारने की गुजाइंश हर वक्त रहती है और अन्य विभागों से बेहतर तालमेल के साथ शहर के चौराहा पर लेफ्ट टर्न का उपयोग हो इसकी ओर ध्यान दिया जायेगा।
कोरोना की तीसरी लहर चल रही है इसके लिये पुलिस कहीं दविश जाये तो कोरोना प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान रखा जाये जिससे पुलिस सुरक्षित रहें। वैसे भी पुलिस के लिये हर दिन नई चुनौती रहती है जहां तक रूटीन क्राइम का सवाल है तो इसकी समीक्षा की जायेगी।