ग्वालियर में 750 वाहन चालकों ने तोड़े ट्रैफिक नियम, तीन महीने के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी एसपीएस चौहान ने ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 750 चालकों के तीन महीने के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। आरटीओ ने यह कार्रवाई ट्रैफिक पुलिस की सिफारिश पर की है। ट्रैफिक पुलिस ने नियम तोड़ने पर कार्रवाई की थी। तीन महीने तक इन लोगों को बिन लाइसेंस के माना जाएगा।
385 दोपहिया, 365 चार पहिया वाहन चालकों के लाइसेंस निलंबित
शहर में ट्रैफिक पुलिस अलग-अलग क्षेत्र में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की थी। ये लोग हेलमेट नहीं लगाए थे। इनमें से कुछ ने रेड लाइट जंप की थी। क्षमता से अधिक लोग बैठ हुए थे। शराब पीकर गाड़ी चलाते मिले। 750 में से 385 दोपहिया वाहन चालक, 365 चार पहिया वाहन चालकों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। परिवहन विभाग के सर्वर में इनके लाइसेंस निलंबित दिखेंगे। अब ट्र्रैफिक सिग्नलों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, जिनके जरिए ट्रैफिक नियम तोड़ने पर तुरंत पता चल जाता है।