मौसम विभाग ने दी आगामी दिनों घने कोहरे की चेतावनी, सीवियर कोल्ड-डे ठण्ड से कंपकंपाते रहें
लगातार पांचवे दिन सीवियर कोल्ड-डे रहने से शहरवासी ठण्ड से कंपकंपाते देखे गये। पिछली रात में छाये घने का कोहरे की चादर सुबह तक शहर पर दिखाई दी। बुधवार को शहर 12 घंटे तक कोहरे में डूबा रहा। सुबह 11 बजे से सड़कें कुछ नजर आयी। लेकिन दृष्टता 20 से 1हजार मीटर तक दर्ज की गयी।
दिन एक घंटे केलिये हल्की धूप निकली तो इससे लोगों ने सर्दी से मामूली राहत पायी। सुबह 5.30 बजे से 8.30 बजे तक पारा स्थिर होकर रह गया। इस बीच तापमान 8.4 डिग्री दर्ज किया गया। गौरतलब है कि मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात 12 बजे से शहर में कोहरा आने लगा था। धीरे-धीरे कोहरा घना होता चला गया था।
ट्रेन कोहरे की वजह से लेट आई
बुधवार को नई दिल्ली की तरफ से आने मुंबई राजधानी 4 घंटे, उत्कल एक्सप्रेस 3.50 मिनट, मंगला एक्सप्रेस 2.50 मिनट समेत कुछ अन्य ट्रेनें देरी से आयी। इसी प्रकार से खराब मौसम की वजह से अहमदाबाद, जम्मू, मुंबई और होशंगाबाद की विमान सेवा रद्द रहीं। गुरूवार को भी फ्लाइट प्रभावित होंगी।
मौसम विभाग ने दी घने कोहरे की चेतावनी
मौसम विभाग ने 20 जनवरी की सुबह तक के लिये चेतावनी दी है। मौसम विभाग के अनुसार ग्वालियर-चम्बल संभाग में मध्यम घना कोहरा छा सकता है और साथ ही ग्वालियर, दतिया, राजगढ़, छतरपुर और बालाघाट में कहीं-कहीं तीव्र ठण्डा दिन रहने की संभावना बनी हुई है।