ग्वालियर में कोरोना से 1 की मौत

संक्रमण के शिकार एक बुजुर्ग ने जयारोग्य चिकित्सालय में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक चारशहर का नाका ग्वालियर निवासी जगन्नाथ (65) बताए गए हैं। सांस की तकलीफ के कारण निजी अस्पताल में भर्ती कराने पर उनकी जांच कराई गई। जांच में कोरोना पॉजिटिव मिलने पर जयारोग्य में भर्ती कराया गया था।

मंगलवार रात को आई रिपोर्ट में ग्वालियर में 725 कोविड संक्रमित मिले है। इनमें में 642 ग्वालियर के है। 60 अन्य शहरों के संक्रमित है जिनकी सैंपलिंग यहां हुई है। 23 ऐसे हैं जो रिपीट पॉजिटिव आए हैं। मंगलवार को संक्रमित आने वालों में जिले के CMHO (मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी), उनकी पत्नी, DHO (जिला स्वास्थ्य अधिकारी) सहित एक दर्जन डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मचारी और एक दर्जन पुलिस जवान संक्रमित हुए हैं।

इसके अलावा जिन संस्थानों में एक दिन पहले संक्रमित मिले थे जैसे रानी महल, जयविलास पैलेस वहां भी संक्रमित मिले हैं। मंगलवार को 725 संक्रमित के बाद कोविड एक्टिव केस बढ़कर 4176 हो गए हैं। पर मंगलवार को एक खबर राहत वाली भी रही है। 463 संक्रमित ठीक होने के बाद होम आइसोलेशन से डिस्चार्ज किए गए हैं। ज्यादातर संक्रमित को कोई भी लक्षण नहीं। जो बीमार हैं उनको सर्दी खांसी जुकाम है।