तीन दिन अंदर गिरफ्तार होगी समाजसेविका ममता शर्मा रिटायर्ड महेन्द्र शर्मा-एडीजी राजेश चावला
मुरैना के यतेन्द्र उर्फ सैंकी सिकरवार के परिजन एडीजी राजेश चावला से मिलकर आत्महत्या के लिये उकसाने के मामले में जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की माग की है। परिजनों ने एडीजी को ज्ञापन सौंपकर कर कहा है कि पुलिस आरोपियों में सेवानिवृत्त डीएसपी व उसकी पत्नी ममता शर्मा को गिरफ्तार नहीं कर रही है। इस पर एडीजी राजेश चावला ने उन्हें 3 दिन के अन्दर आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।
याद रहे है कि यतेन्द्र उर्फ सैंकी सिकरवार ने अपने ट्रांसपोर्ट कार्यालय में कट्टे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। यतेन्द्र ने मरने से पहले उसने एक सुसाइड नोट छोड़ा था जिसमें ग्वालियर निवासी सेवानिवृत्त डीएसपी महेन्द्र शर्मा व उनकी समाजसेविका पत्नी ममता शर्मा द्वारा ब्लैकमेल करने व उससे 20 लाख रूपये की अवैध मांग करने का आरोप लगाया था। इसके बाद परिजनों ने सिविल लाइन थाने ने उपरोक्त दोनों पति-पत्नी के खिलाफ आत्महत्या के लिये प्रेरित करने का मामला दर्ज कराया था। इस घटना को 3 दिन निकल चुके हैं। बावजूद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार नहीं किया हे। इसलिये सभी परिजन व अन्य लोग समेत आधा सैकड़ा लोग एडीजी चावला से मिले तथा उन्हें ज्ञापन सौंपकर आरोपियों की गिरफ्तारी मांग की है।