ग्वालियर में कौटिल्य एकेडमी पर कोर्ट कमिश्नर का छापा, दिल्ली से आई टीम ने रिकॉर्ड जब्त किया

कौटिल्य एकेडमी के नाम से चल रहे तीन सस्थानों पर दिल्ली से आए कोर्ट कमिश्नर की टीम ने छापामार कार्रवाई की है। दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर ग्वालियर में कौटिल्य एकेडमी के संस्थानों पर छापामार कार्रवाई की गई। जहां से संस्थान से संबंधित सभी दस्तावेजों को जब्त किया गया है। एकेडमी संचालक तरूण शर्मा पर कॉपीराइट वॉयलेशन का आरोपी है। अप्रैल 2021 में कौटिल्य एकेडमी की फ्रेंचाइजी समाप्त हो गई थी। फ्रेंचाइजी समाप्त होने के बावजूद भी संचालक के द्वारा नाम का उपयोग कर एकेडमी चलाई जा रही थी। कौटिल्य एकेडमी के ऑनर ने इसकी शिकायत हाईकोर्ट मंे की थी। जिस पर दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर तीन लोकल कमिश्नरों को नियुक्त कर कार्रवाई करने के लिए ग्वालियर भेजा गया है।

यह है पूरा मामला

कौटिल्य एकेडमी संस्थान की फ्रेंचाइजी बीते साल अप्रैल 2021 में ही खत्म हो गई थी। जिसके बाद लगातार डॉ.तरुण शर्मा के द्वारा कौटिल्य एकेडमी के नाम से एकेडमी चला रहे थे। जब यह बात कौटिल्य एकेडमी के ऑनर श्रीधांत जोशी की जानकारी में आई तो उन्होंने इसकी शिकायत दिल्ली हाईकोर्ट में की। जिसके बाद दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर दिल्ली से तीन लोकल कमिश्नरों को नियुक्त कर कार्रवाई के लिए ग्वालियर भेजा गया। यह कोर्ट कमिश्नरों की टीम शुक्रवार को दिल्ली से ग्वालियर आई और कौटिल्य के नाम से एकेडमी के तीन स्थान फूलबाग चौराहा, थाटीपुर चौराहा और लक्ष्मीबाई कॉलोनी के संस्थानों पर दबिश देकर कार्रवाई की। तीनों संस्थानों की जगह से एकेडमी से संबंधित सभी कौटिल्य एकेडमी के बोर्ड, रशीद, बुक्स, सील और अन्य दस्तावेज जब्त किए। जिसे जब्त कर टीम अपने साथ दिल्ली ले जाएगी। वहीं कौटिल्य एकेडमी के नाम का उपयोग कर इसका संचालन कर रहे डॉ.तरुण शर्मा के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही उनके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला भी दर्ज करने की बात कही गई है।