जूनियर रिसर्च फ़ेलोशिप ग्वालियर से कलाकार शैलेन्द्र शर्मा का चयन

ग्वालियर संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा रंगमंच के क्षेत्र में दी जाने वाली जूनियर रिसर्च फ़ेलोशिप ग्वालियर से एकमात्र कलाकार शैलेन्द्र शर्मा उर्फ ( विकास शर्मा ) का चयन किया गया है । जिनको विषय: मध्यप्रदेश के लोक नाटको में नेपथ्य की भूमिका : एक विश्लेषणात्मक अध्ययन पर लघु शोध करने के लिए दी गई है । शैलेन्द्र शर्मा ने अपना मास्टर्स नाट्य एवं रंगमंच में राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय से डॉ योगेंद्र चौबे जी के सानिध्य में किया है ।