ग्वालियर में देर रात हुई बारिश, सुबह घने कोहरे से वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक,50 मीटर रही दृश्यता

ग्वालियर. शहर में दो दिन बाद शुक्रवार को बारिश और ठिठुराने वाली सर्दी से राहत रही लेकिन वातावरण में नमी होने के कारण सुबह 10 बजे तक घना कोहरा छया रहा, 50 मीट द्रश्यता रही। इस कारण वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। दोपहर 12 बजे के बाद हल्की धूप निकली और फिर बादल छा गए। देर रात बारिश हुई। पिछले 24 घंटे के दौरान दिन का तापमान 4.9 डिग्री बढ़त के साथ 1 डिग्री दर्ज किया गया।

बता दें कि खजुराहो के बाद प्रदेश में ग्वालियर का दिन सबसे ठंडा रहा। खजुराहो का अधिकतम तापमान 15.8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अभी सिस्टम सक्रिय है। इसके असर से दो दिन तक ग्वालियर-चंबल संभाग में हल्की बारिश की संभावना है साथ ही कोहरा भी छाएगा जबकि 9 जनवरी से उत्तरी हवा चलने से सर्दी बढ़ेगी।

रात का पारा सामान्य से 5.5 डिग्री ऊपर

रात का पारा सामान्य से 5.5 डिग्री ऊपर चल रहा है इसलिए अभी रात में ठिठुराने वाली सर्दी से राहत है। पिछले दिन की तुलना में अधिकतम तापमान 4.9 डिग्री बढ़त के साथ 19 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 3.1 डिग्री कम रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री बढ़त के साथ 12.6 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 5.5 डिग्री अधिक रहा।