केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार का निधन

केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार का सोमवार तड़के निधन हो गया। वे 59 वर्ष के थे। कुमार का निधन उनके आवास पर बेंगलुरु में हुआ। जानकारी के मुताबिक वे कैंसर से पीड़ित थे। अनंत कुमार बेंगलुरु के बासवानागुड़ी में श्री शंकर कैंसर अस्पताल में अपना इलाज करा रहे थे। हाल ही में वे लंदन से वापस लौटे थे। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री और अपनी कैबिनेट के साथी अनंत कुमार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ सांसद अनंत कुमार के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ।