मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के दूसरे चरण को दी मंजूरी, भारत-नेपाल को जोड़ने वाली महाकाली नदी पर बनेगा पुल
नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की हुई बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए। फैसलों की जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के दूसरे चरण को मंजूरी दे दी गई है। इस पर सरकार 12 हजार करोड़ रुपए खर्च करेगी। इसमें 33 प्रतशित राशि केंद्र सरकार देगी। इसके साथ ही भारत और नेपाल के बीच महाकाली नदी पर धारचूला (उत्तराखंड) में पुल बनाने का भी फैसला किया गया। इसके लिए नेपाल के साथ जल्द दी MOU साइन किया जाएगा। इससे उत्तराखंड के साथ ही नेपाल में रहने वाले लोगों को भी फायदा होगा।
राष्ट्रपति कोविंद से मिले मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। PM मोदी ने राष्ट्रपति को पंजाब दौरे पर उनकी सुरक्षा में हुई गड़बड़ियों की पूरी जानकारी दी। राष्ट्रपति कोविंद ने PM की सुरक्षा में चूक पर चिंता जाहिर की है। वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा ने PM की सुरक्षा चूक को दुर्भाग्यपूर्ण कहा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर विवाद हो रहा है। जब भारत के सर्वोच्च कार्यकारी कार्यालय की रक्षा करने की बात आती है, तो हमें किसी भी समय आत्मसंतुष्ट नहीं होना चाहिए। हमें अतीत से सीख लेनी चाहिए।