GUJARAT के सूरत में गैस लीक होने से 5 लोगों की मौत, 20 की हालत नाजुक

नयी दिल्ली. GUJARAT के सूरत में एक बड़ा हादसे की खबर सामने आयी है। जहां शहर के सचिन इलाके में केमीकल से भरे टैंकर से केमीकल रिसाब होने से 5 लोगों की मौत हो गयी है। इस दर्दनाक हादसे में 20 से अधिक श्रमिकों को दम घुटने के कारण से सूरत सिविल अस्पताल में ले जाया गया है।

जानकारी के मुताबिक यह मामला सचिन इलाके के जीआईडीसी का है। इस इलाके में कई केमीकल फैक्ट्रियां है। यही एक केमीकल टैंकर से ली हो गया है। जिसके बाद वहां काम करने वाले श्रमिकों का जहरीली गैस से दम घुटने लगा। गैस इतनी जहरीली थी कि 5 लोगों की मौत हो गयी। इसके साथ ही कई मजदूरों को इलाज के लिये हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहां पर उनका इलाज चल रहा है।

ऐसे हुआ केमीकल का रिसाव

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार एक प्रिंटिग मिल के पास एक टैंकर चालक जहरीला केमीकल नाले में डाल रहा था। इस बीच उसमें से जहरीली गैस का रिसाव होने लगा । गैस हवा के संपर्क में आ गयी। इस जहरीली गैस ने प्रिंटिंग मिल में काम कर रहे वर्कर्स को अपनी चपेट में ले लिया।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस

हादसे की खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना में घायलों को तत्काल प्रभाव से अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। हादसे की खबर मिलते ही आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है।