विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में 8 IPS अफसरों के तबादले, बृजभूषण बने लखनऊ के नए एडीजी

लखनऊ. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh News) में होने वाले विधानसभा चुनाव (UP Chunav) से पहले योगी सरकार (Yogi Government) ने शुक्रवार देर रात लखनऊ, बरेली और वाराणसी जोन के एडीजी समेत 8 आईपीएस (IPS Officers Transfer) अफसरों के तबादले कर दिए. लखनऊ जोन के एडीजी एसएन साबत को डीजी के पद पर पदोन्नति के बाद पावर कारपोरेशन में डीजी बनाया गया है.

बरेली जोन के एडीजी अविनाश चंद्र को फायर सर्विस का डीजी बनाया गया है. वाराणसी जोन के एडीजी बृजभूषण लखनऊ जोन के एडीजी होंगे. साइबर क्राइम के एडीजी रामकुमार वाराणसी जोन के एडीजी बनाए गए हैं. प्रतिनियुक्ति से वापस आए सुभाष चंद्रा को एडीजी साइबर क्राइम की जिम्मेदारी दी गई है. एडीजी कार्मिक राजकुमार बरेली जोन के नए एडीजी होंगे.

फायर सर्विस के डीजी आनंद कुमार को कारागार विभाग का पूर्णकालिक चार्ज दिया गया है. पहले आनंद कुमार के पास फायर सर्विस के साथ कारागार का अतिरिक्त कार्यभार था. इसी तरह पीएसी के एडीजी अजय आनंद को कार्मिक का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है.