मेहुल चोकसी का सहयोगी दीपक कुलकर्णी कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार
- November 6 2018
पंजाब नेशनल बैंक घोटाला मामले में आरोपी मेहुल चोकसी के सहयोगी दीपक कुलकर्णी को गिरफ्तार किया गया है. प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने कुलकर्णी को कोलकाता एयरपोर्ट से पकड़ा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुलकर्णी हांगकांग से लौट रहा था.