गुना जा रही हंस ट्रेवल्‍स की बस में लगी आग, यात्रियों को सुरक्षित निकाला

इंदौर से गुना जा रही हंस ट्रैबल्स की यात्रियों से भरी एसी बस में आग लग गई। आग लगते ही लोग घबरा गए और बाहर उतरने के लिए भगदड़ मचना शुरू हो गई। बस में करीब 35 से अधिक यात्री बैठे थे। घटना राजेन्द्रनगर थाने के पास करीब रात 10 बजे की है। यात्रियों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी लेकिन जब तक दमकल मौके पर पहुंची तब तक आग बुझ चुकी थी।

पुलिस ने बताया कि चलती बस क्रमांक एमपी09एफए9430 की केबिन में अचानक आग भभक गई। आग लगते ही बस का ड्राइवर घबरा गया। वहीं बस में बैठे और कुछ सो रहे थे। आग लगते ही लोग घबराए और बाहर की तरफ भागने लगे। बस में एक ही रास्ता होने के कारण सभी दरवाजे की तरफ भागे जिससे कुछ लोगों को चोट भी लगी हालांकि ड्रायवर ने बस सड़क किनारे लगाई और लोगों को एक-एक कर बाहर निकाला। घटना थाने के पास होने के बावजूद मौके पर टीआई नहीं पहुंचा। लोगों ने भी टीआई को फोन लगाया लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिला। इसके बाद एसीपी सौम्या जैन को घटना स्थल पहुंचना पड़ा और घबराए हुए लोगों को समझाइश दी। हालांकि घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं लगी इसके बाद बाद ड्रायवर ने लोगों का सामन निकलवाया और फिर दूसरी बस में बैठाकर उन्हें सुरक्षित गुना के लिए रवाना किया।