घर में घुसकर कट्टे की नोंक पर लूटे 10 हजार रूपये और मोबाइल लूट कर भागे, सीसीटीवी में कैद

ग्वालियर. मुरैना में शहर के बाल निकेतन रोड पर एक व्यापारी के घर में बदमाश घुस गये। बदमाशों ने वृद्ध व्यापारी की कनपटी पर कट्टा अड़ा कर धमकाते हुए घर में 10 हजार रूपये और मोबाइल लेकर भाग गये। शहर में लूटपाट की घटनायें शुरू हो गयी।

इस घटना से लोग आश्चर्यचकित हैं। गांधीकॉलोनी की बालनिकेतन रोड निवासी फरियादी संगीता ने बताया कि वहऔर उसके बुजुर्ग ससुर घर में थे। शाम को 3 युवक उसके घर में घुस आये और उसके ससुर सुरेशचन्द्र महेश्वरी की कनपटी पर कट्टा अड़ा दिया और एक व्यक्ति कट्टा लगाये रहा तथा अन्य दो लोगों ने घर की तलाशी शुरू कर दी। तलाशी के दौरान में कलेक्शन के 10 हजार रूपये रखे हुए थे। लुटेरे वह रूपये लेकर भाग गये। लुटेरों के भागने के फुटेज बगल में मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गये है।

मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना पाकर कोतवाली थाना टीआई शेलेन्द्र गोविल पहुंचे तथा उन्होंने सीसी टीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग खंगाली। रिकॉर्डिंग में तीन युवक भागते नजर आ रहे हैं।