भाजपा प्रत्‍याशी देवी सिंह पटेल का हर्ट अटैक से निधन

मध्यप्रदेश के राजपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी देवी सिंह पटेल का सोमवार सुबह निधन हो गया. उनको दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्‍होंने अंतिम सांस ली. देवी सिंह के निधन से भाजपा सहित पूरे जिले में शो‍क की लहर है.