ग्वालियर में जेएएच अस्पताल जा रहीं एंबुलेंस में लगी आग

ग्वालियर. अचलेश्वर चौराहे पर एंबुलेंस में शुक्रवार दोपहर को अचानक आग लग गई। चालक ने गाडी को साइड से रूककर सबसे पहले मरीज को मौके पर मोजूद लोगों की मदद से बाहर निकालकर फुटपाथ पर लोटाया। इसके बाद क्षेत्र के लोगों ने एंबुलेंस में लगी आग को बाल्टियों से पानी डालकर बुझाने का प्रयास किया। गाड़ी में आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल दस्ता मौके पर पहुंच गया फिर फायर बिग्रेड ने एंबुलेंस में लगी आग को बुझाया।

आग की लपटें देखकर मदद के लिए लोग आए

एंबुलेंस जिला चिकित्सालय से रेफर किए गए मरीज को जेएएच में भर्ती कराने के लिए ले जा रही थी। जिला चिकित्सालय से भर्ती मरीज की हालत गंभीर होने पर उसे जेएएच के लिए रेफर किया गया था। अचलेश्वर चौराहे पर एंबुलेंस के इंजन से पहले धुआं निकला और उसके बाद आग की लपटें निकलने लगीं। चालक वकील रजक ने मरीज व उसमें सवार अटेंडेंट की जान बचाने के लिए सबसे पहले गाड़ी को साइड से रोका और महिलाओं को नीचे उतारा। एंबुलेंस में आग की लपटें उठती देखकर मदद के लिए लोग आए। चालक ने मौके पर मौजूद लोगों की मदद से मरीज को एंबुलेंस से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर फुटपाथ पर लेटा दिया।

एंबुलेंस पूरी तरह से जली

चालक व नागरिकों ने चाय के खोके से पानी की बल्टी उठाकर पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। इसी बीच किसी नागरिक ने एंबुलेंस में आग लगने की सूचना फायर बिग्रेड को दे दी। दमकल दस्ते ने मौके पर पहुंचकर गाड़ी में लगी आग को बुझाया। एंबुलेंस आग की लपटों में एंबुलेंस पूरी तरह से जल गई। आशंका जताई जा रही है कि गाड़ी में आग वायरिंग में शार्ट सर्किट होने के कारण लगी थी।