मप्र के वरिष्ठ आइएएस अध‍िकारी पी नरहरि कोरोना पाजिटिव

भोपाल. मध्य प्रदेश के वरिष्ठ आइएएस अधिकारी पी नरहरि कोरोना वायरस पाजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर खुद इस बात की जानकारी दी है। नरहरि उद्योग विभाग के आयुक्त हैं। उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि वे बेहतर महसूस कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। साथ ही उन्होंने अनुरोध किया है कि जो भी एक सप्ताह में उनके संपर्क में आए हैं वे भी खुद के आइसोलेट कर लें।