सर्राफा बाजार में दो गोली मारकर जेवर के कारीगर की हत्या, डेढ़ किलो सोना लूटा
- December 13 2021
खरगोन. खरगोन के सनावद में करीब डेढ़ किलो सोना लेकर घर जा रहे कारीगर की हत्या कर दी गई। दो महलवारों ने उसे गोली मारी और सोना लूट ले गए। रविवार रात करीब 11 बजे ईबादुल हक उर्फ बबलू सोनी (35) सुभाष चौक से अपने घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान दो अज्ञात व्यक्ति बाइक पर सवार होकर उसके पास पहुंचे और उन्होंने विवाद करते हुए तीन राउंड फायर करे। वहीं दो गोली उसके सीने पर लगी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।