बड़ी खबर- ATM से कैश निकालने के बदले नियम, फ्रॉड से बचाने के लिये बदले नियम

नई दिल्ली. एटीएम (ATM) से कैश निकालने के लिये नियमों में बदलाव किया गया है। SBI ने एटीएम (ATM) से ट्रांजेक्शन को और अधिक सुरक्षित बनाने के लिये एक नयी पहल की है। अब SBI to ATM से कैश निकालने के लिये आपको OTP दर्ज करने की जरूरत होगी। इस नये नियम में ग्राहक बिना ओटीपी के कैश नहीं निकाल सकेंगे। कैश निकासी के समय ग्राहकों को उनके मोबाइल फोन पर एक ओटीपी मिलेगा जिसे डालने के बाद ही ATM से कैश निकाला जा सकेगा।

जानिये क्या है नियम

आपको बता दें कि 10 हजार रूपये और उससे अधिक रकम निकासी पर यह नियम लागू होंगे। SBI के ग्राहकों कों उनके बैंक खाते से रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर पर भेजे गये एक OTP और उनके डेबिट कार्ड पिन के साथ हर बार अपने एटीएम से 10 हजार रूपये और उससे अधिक निकालने की अनुमति देगी।

क्यों पड़ी इसकी जरूरत बैंक ने बताया

बैंक की ओर से यह कदम इसलिये उठाया गया है ताकि ग्राहकों को फ्रॉड से बचाया जा सके। देश के यह सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक SBI के पास भारत में 71 हजार 705 ब्रांच है। आउटलेट्स के साथ 22 हजार 224 शाखायें और 63 हजार 906 ATM/DCM का सबसे बड़ा नेटवर्क है। इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिग का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों की संख्या लगभग 9.1 करोड़ और 2 करोड़ है।