रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का ट्रांजिट विजिट पर ग्वालियर आगमन
ऊर्जा मंत्री श्री तोमर व सांसद श्री शेजवलकर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने की अगवानी
भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का आज ट्रांजिट विजिट पर ग्वालियर आगमन हुआ। राजनाथ सिंह प्रात: लगभग 10.15 बजे वायु मार्ग से वायुसेना एयरबेस महाराजपुरा पधारे।
एयरबेस पर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर व सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने रक्षामंत्री की अगवानी की। भाजपा जिला अध्यक्ष शहर कमल माखीजानी व ग्रामीण कौशल शर्मा तथा जय सिंह कुशवाह, अभय चौधरी, महेन्द्रसिंह यादव, राकेश जादौन व दीपक शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि गण रक्षामंत्री के स्वागत के लिए पहुँचे थे। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक चंबल राजेश चावला, कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, पुलिस उप महा निरीक्षक राजेश हिंगणकर व पुलिस अधीक्षक अमित सांघी सहित वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। महाराजपुरा एयरबेस पर जनप्रतिनिधियों से भेंट करने के बाद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह हेलीकॉप्टर द्वारा झाँसी के लिए रवाना हुए।
पीताम्बरा माई की शरण में पहुंचे राजनाथ सिंह
पीतांबरा पीठ मंदिर पर पहुंचकर की पीतांबरा माई की पूजा अर्चना व वनखंडेश्वर महादेव का किया जलाभिषेक। प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने केंद्रीय रक्षा मंत्री की आगवानी की। मंदिर पर पूरी तरह चाक-चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था। प्रोटोकॉल के तहत किसी को नहीं मिला मंदिर में प्रवेश। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता व प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद।
शाम को 4.15 बजे लौटेंगे
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह झांसी में कार्यक्रम में भाग लेने के बाद बुधवार शाम 4.15 बजे वापस महाराजपुरा एयरबेस पर लौटेंगे। यहां से अपने विशेष विमान में सवार होकर वह नईदिल्ली के लिए रवाना होंगे।