सिंध नदी टूटा पड़ा-नदी में है खतरनाक मगरमच्छ, लक्खी मेले की तैयारियों को लेकर पुलिस लगायेगा बोर्ड

ग्वालियर. दतिया के रतनगढ़ माता मंदिर पर आने वाली दौज के त्यौहार पर होने वाले 6 नवम्बर को लक्खी मेले को लेकर जिला एवं पुलिस प्रशासन काफी गंभीर है। इसके चलते मंगलवार को कलेक्टर संजय कुमार तथा एसपी ने उन सब रतनगढ़ क्षेत्र के उन स्थानों का निरीक्षण किया। जहां पर से लोग नदी पार कर रतनगढ़ मंदिर पहुंचने का प्रयास कर सकते हैं। पुलिस नदी के किनारे नदी में ‘‘सावधान’’ खतरनाक मगरमच्छ है, संबंधित सूचना बोड भी जगह-जगह पर लगायेगी और होमगार्ड की विशेष टुकड़ी इस क्षेत्र के नदी वाले इलाके पर तैनात रहेगी। इनके पास 3 शक्तिशाली मोटर बोट भी रहेगी। जो लगातार नदी पर निगरानी रखेगी।

दतिया एसपी अमनसिंह राठौड़ ने बताया है कि इंदरगढ़ होकर जाने वाले रास्तों पर सभी जगह पुलिस का एक-चार का पुलिस बल भी अतिरिक्त रूप से लगाया जा रहा है। इसके अलावा वह सेंटर भी देखे जा रहे हैं जहां से श्रद्धालु जबरदस्ती घुसकर नदी पार कर रतनगढ़ मंदिर पहुंचने का प्रयास करेंगे तो यहां सब जगह बैरिकेटिंग करने के साथ ही भारी संख्या में पुलिस बल रहेगा। ताकि कोई भी श्रद्धालु नदी पार कर रतनगढ़ मंदिर पहुंचने का कुत्सिक प्रयास न करें।

कलेक्टर ने इस बीच श्रद्धालुओं को दी जाने वाली मूलभूत सुविधाओं का भी निरीक्षण कर उसमें सुधार के निर्देश दिये हैं। इसके साथ ही मेडीकल फैसिलिटी और यातायात व्यवस्था को लेकर भी कुछ बिन्दुओं को व्यवहारिक तौर पर देखा गया और उसे ठीक करने के निर्देश जारी किये गये हैं।

इस बीच सेवढ़ा एसडीएम अरूण निंगवाल और एसडीओपी उपेन्द्र दीक्षित भी इस दल के साथ थे। एसडीएम सेवढ़ा ने जरूरी बातों की और कलेक्टर एसपी का ध्यान दिलाया जिसने नदी में छिपाई गयी नाव की तलाश का भी एक बड़ा बिन्दु सामने आया है। पुलिस दीपावली से पूर्व नदी क्षेत्र के आसपास ऐसी नावों को भी जब्त करने की कार्यवाही की है।