भाजपा के जिला महामंत्री शरद गौतम का निधन

ग्वालियर. भाजपा के जिला महामंत्री शरद गौतम का दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान देर रात 3 बजे निधन हो गया है। शरद गौतम के निधन की खबर मिलते ही भाजपा में शोक व्याप्त है। आपको बता दें कि शरद गौतम नई दिल्ली के एम्स अस्पताल में उपचार करवा रहे थे। उनकी स्वास्थ्य उपचार की देखरेख केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर लगातार कर रहे थे। परिजनों के अनुसार नई दिल्ली से उनका पार्थिव शरीर निकल चुका है। 11 बजे ग्वालियर के सुरेशनगर स्थित उनके निवास पर पहुंचने की संभावना है।