लूट के 3 आरोपियों को लूटे माल गिरफ्तार

ग्वालियर थाना कम्पू क्षेत्रान्तर्गत 25 अक्टूबर की रात्रि ऑटो चालक से हुई लूट की घटना को गंभीरता से लेते हुए एसपी अमित सांघी,भापुसे द्वारा एएसपी पश्चिम सत्येन्द्रसिंह तोमर को पुलिस बल की टीम बनाकर लूट के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी कराने के लिये एएसपी पश्चिम द्वारा थाना बल की टीम बनाकर लुटेरों को गिरफ्तार करने के निर्देश को दिये गये।
सीएसपी इन्दरगंज नागेन्द्रसिंह सिकरवार के मार्गदर्शन में तथा टीआई रामनरेश यादव के नेतृत्व में कार्य करते हुए 29 अक्टूबर को एसआई महेन्द्रसिंह कुशवाह को मिली कि थाना कम्पू के लूट के अपराध के आरोपीगण आयुर्वेदिक कालेज के पीछे खडे हैं। थाना कम्पू की पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर 3 आरोपियों को धरदबोचा। पुलिस टीम द्वार की गई पूछताछ में पकड़े गये तीनों आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी की मदद से लूट की घटना करना स्वीकार किया। आरोपियों की निशादेही पर लूटा गया मोबाइल, सीएनजी ऑटो तथा लूटे गये रूपये में से एक हजार रूपये विधिवत जप्त किये गये। पकड़े गये तीनों लुटेरों से पुलिस द्वारा अन्य लूट की बारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है तथा उक्त लूट के चौथे आरोपी की तलाश की जा रही है।

क्या है पूरा मामला

कपिल जाटव पुत्र अवध बिहारी जाटव साल निवासी गोलपहाडिया लोहागढ ने थाना कम्पू आकर बताया था कि वह टमटम किराये पर चलाता है। 25 अक्टूबर की रात करीब 1 बजे वह नेहरू पैट्रल पम्प लक्ष्मीगंज में अपना टमटम लेकर खडा था, तभी 2 व्यक्ति चिरवाई नाके जाने की कहकर टमटम मे बैठ गये। वह अपनी टमटम को लेकर चिरवाई नाके वाले रोड पर रावत के मकान के सामने पहुँचा तो टमटम में बैठे दोनांे अज्ञात सवारी (लडके) टमटम को झाडियों वाले रास्ते पर ले जाने के लिये कहने लगे। मैने कहा मै आगे नही जा रहा तभी उन्होने किसी को फोन किया तो 2 लडके और आ गये फिर 4 लोगों ने मुझे मारते पीटते मेरी टमटम को भी झाडियों की तरफ ले गये। तभी एक व्यक्ति ने पास में पडी ईंट उठाकर मेरे सिर में मारी जो मेरे माथे में लगी जिससे मेरे खून निकल आया तथा दूसरे व्यक्ति ने भी ईंट से मारा फिर 2 व्यक्तियो ने मुझे पकड लिया और दो लोगांे ने मेरी जेब मे रखे ओपो कम्पनी का मोबाईल व 5 हजार रूपये छुड़ा लिये और मेरी टमटम मे लगी 4 बैटरी निकाल ली और साथ में लाये ऑटो मे बैटरी रखकर मुझे बंधा हुआ छोडकर चले गये। उसके बाद मै काफी देर बाद अपने हाथ पाँव खोलकर रोड पर आ गया तभी वहाँ एक स्कॉर्पियो वाला आया और मैने उसको इशारा किया तो उसने अपनी गाडी रोकी और मैने अपनी मम्मी के मोबाईल पर स्कॉर्पियो के चालक के मोबाईल से बात करके पुलिस को खबर दी । एक मोबाइल, सीएनजी ऑटो तथा लूट के एक हजार रूपये बरामद किये गये।