विशाखापत्तनम एयरपोर्ट पर YSR कांग्रेस के अध्यक्ष जगनमोहन रेड्डी पर चाकू से हमला

वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष वाईएस जगन मोहन रेड्डी पर हमला किया गया है. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, जगन मोहन रेड्डी के हाथ पर छोटे चाकू से हमला किया गया है. ये घटना विशाखापत्तनम एयरपोर्ट की है.

तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि उनकी शर्ट पर खून के दाग हैं. ये हमला किसने और क्यों किया है इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है. लेकिन हमला करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस इसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. साथ ही हमले में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया है.