एनसीबी की टीम पहुंची ताज लैण्ड होटल

मुंबई. बॉलीवुड ड्रग्स केस के तार जैसे-जैसे खुल रहे हैं वैसे-वैसे कई नामी स्टार किड्स के नाम सामने आते जा रहे हैं। आर्यन खान से शुरू हुई ड्रग्स मण्डली की कहानी फिलहाल अनन्या पांडे पर आकर रूकी हुई है। शुक्रवार का एनसीबी ने एक बार फिर से अनन्या पांडे को ड्रग्स केस में पूछताछ के लिये बुलाया और सोमवार को दोबारा अनन्या से इस केस को लेकर पूछताछ की जायेगी। इस समय बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख खान की मैनेजर पूता ददलानी से पूछताछ की जा रही है।

एनसीबी की टीम पहुंची ताज लैंड होटल

एनसीबी की एक टीम ब्रांदा स्थित होटल ताज लैण्ड पहुंची है। सूत्रों के अनुसार दिल्ली के जो लोग मुंबई में ठहरे थे जिनमें से कुछ को गिरफ्तार किया गया था। उनसे जुड़ी जानकारी लेने टीम होटल पहुंची है। वह लोग कौन-कौन से होटल में ठहरे थे। कौन-कौन से दस्तावेज उन्होंने होटल में जमा किये थे यह सब जानकारी लेने टीम गयी है।