डीआरडीई की सर्वे रिपोर्ट में पूरी, डीआरडीई का दायरा 50 मीटर होगा

ग्वालियर. डीआरडीई की सिटीसेंटर के इलाके स्थित लैब कार्यालय की सीमा से 50 मीटर की तक के एरिया में आने वाली संपत्तियों के सीमांकन और सर्वे की रिपोर्ट तैयार कर ली गयी है। एसडीएम झांसी रोड सीबी प्रसाद ने बताया है कि रिपोर्ट गुरूवार को कलेक्टर देखेंगे और जिसके बाद रिपोर्ट को डीआरडीई के लिये भेंजेंगे।

एसडीएम सीबी प्रसाद ने कहा है कि 50 मीटर के दायरे में एक भी निजी संपत्ति नहीं आयेगी और संरकारी संपत्ति के रूप में निगम मुख्यालय भवन का आंशिक भाग, तरूण पुष्कर, रूपसिंह स्टेडियम, बालभवन का आंशिक भाग आ सकता है जिसमें फायर बिग्रेड का कार्यालय बचने की संभावना है। रिपोर्ट को लेकर गुरूवार को कलेक्टर के साथ बैठक में चर्चा होगी।