हत्या के दूसरे मामले में भी रामपाल को उम्रकैद की सजा, एक लाख जुर्माना
- October 17 2018
स्वयंभू संत रामपाल को हत्या के एक और मामले में बुधवार उम्र कैद की सजा सुनाई गई है. रामपाल के खिलाफ दर्ज एफआईआर नंबर 430 के तहत ये सजा सुनाई गई है. बता दें रामपाल के आश्रम से एक महिला शव मिलने का बाद रामपाल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. इस मामले में रामपाल समेत 13 अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी. यह सभी 11 अक्टूबर को ही दोषी करार दिए जा चुके हैं. इससे पहले मंगलवार को कोर्ट ने 4 महिलाओं और एक बच्चे की हत्या के मामले में रामपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई थी.