अफगानिस्तान के चंगुल से बचकर 392 लोग पहुंचे भारत, अफगान सांसद बोले धन्यवाद

नई दिल्ली. अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद काबुल में खराब होती सुरक्षा स्थिति को देखते हुए भारत काबुल से अपने नागरिकों को बाहर निकालने के अपने प्रयासों में कामयाब रहा है। इसके तहत 3 उड़ानों के माध्यम से 3 अफगान सांसदों सहित 392 लोगों को रविवार को देश वापिस लाया गया। इस दौरान कतर में भारतीय दूतावास ने रविवार शाम को कहा है कि 146 भारतीय नागरिक, जिन्हें अफगानिस्तान से निकालकर दोहा ले जाया गया था। उन्हें रविवार की रात भारत वापिस लाया जा रहा है।

हिंडन एयरबेस लाया गया

भारतीय वायुसेना के सी-17 सैन्य परिवहन विमान क माध्यम से 107 भारतीयों और 23 अफगान सिखों व हिन्दुओ सहित कुल 168 लोगों को सुबह काबुल से दिल्ली के पास हिंडन एयरफोर्स बेस पर लाया गया। अधिकारियों ने बताया कि 87 भारतीयों और 2 नेपाली नागरिकों के एक अन्य ग्रुप को दुशाम्बे से एयरइंडिया के एक स्पेशल विमान से वापिस लागया गया। इससे एक दिन पहले उन्हें भारतीय वायुसेना के एक विमान आईएएफ130जे के जरिये ताजिकिस्तान की राजधानी दुशाम्बे ले जाया गया था।