काबुल एयरपोर्ट के बाहर कई घंटों से फंसे 220 भारतीय, बसों में बैठकर एयरपोर्ट के अन्दर आने का कर रहे इंतजार
काबुल. अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एयरपोर्ट के बाहर लगभग 220 भारतीय मौजूद है। जो भीतर दाखिल होने का इंतजार कर रहे है। इंडियन एयरफोर्स का सी-17 विमान भारतीयों को निकालने के लिये काबुल पहुंच चुका है। सभी भारतीय नागरिक पिछले 6 घंटे से इंतजार कर रही है। जैसे-जैसे इंतजार बढ़ रहा है। खबतरा भी बढ़ता जा रहा है। क्योंकि काबुल इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बाहर बड़ी संख्या में तालिबानी मौजूद है। इस दौरान एक सी-130 हरक्यूलिस ने 30 भारतीयों को लेकर उड़ान भर ली है। इन भारतीयों को कल रात ब्रिटिश सैनिक सुरक्षित निकालकर एयरपोर्ट लाये थे।
यूएस सैनिकों ने बाहर ही रोका
सभी भारतीय बसों में सवार होकर काबुल अंर्तराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे हैं। लेकिन अभी उन्हें अन्दर दाखिल होने नहीं दिया गया है। अमेरिकी सैनिकों ने भारतीयों की बसों को एयरपोर्ट के बाहर ही रूकने के लिये कहा है। पिछले 6 घंटों से भारतीय नागरिक वहीं इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने सुरक्षा का हवाला देते हुए जल्द से जल्द अन्दर दाखिल होने की मांग की हैं।
विमान रनवे पर ही खड़ा
अफगानिस्तान में फंसे अपने नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिये भारत स्पेशल ऑपरेशन चला रहा है। कुछ नागरिकों को पहले ही काबुल से एयरलिफ्ट किया जा चुका है। एयरफोर्स का सी-17 विमान अन्य भारतीयों को लेने के लिये काबुल पहुंचा हैं। हालांकि पिछले काफी समय से विमान रनवे पर ही खड़ा है। क्योंकि भारतीयों को फिलहाल हवाई अड्डे में दाखिल होने की इजाजत नहीं मिली हैं।