कोरोना से बचायेगा वैक्सीन का सुरक्षा कवच - मंत्री श्री पटेल

किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हरदा में भी टीकाकरण महा-अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से सुरक्षा के लिये टीकाकरण कराना निहायत ही जरूरी है। वैक्सीन ही वह सुरक्षा कवच है, जो हमें कोविड-19 बीमारी से बचा सकता है। श्री पटेल ने टीकाकरण केन्द्रों पर जाकर लोगों को प्रोत्साहित किया।

श्री पटेल ने नार्मदीय ब्राह्मण धर्मशाला, हरदा में टीकाकरण महा-अभियान की शुरूआत की। उन्होंने खेड़ीपुरा मस्जिद, रेलवे स्टेशन स्थित गुरुद्वारा, कच्छ कड़वा धर्मशाला स्थित टीकाकरण केन्द्रों का भ्रमण एवं अवलोकन किया। श्री पटेल ने सभी से अपील की कि स्वयं भी टीका लगवायें, परिवार को भी लगवायें, पड़ोसियों को भी टीका लगवाने के लिये प्रेरित करें, जिससे कि अधिक से अधिक लोगों का वैक्सीनेशन हो सके। उन्होंने कहा कि कोरोना बीमारी का वैक्सीन ही एकमात्र उपचार है।