सोने के दाम में आई बड़ी गिरावट, चांदी भी टूटी
न्यूज डेस्क- बिजनेस. सोने चांदी की कीमतों में आज बड़ी गिरावट दर्ज की गयी है। सोना वायदा फिलहाल 150 रूपये प्रति ग्राम की गिरावट के साथ व्यापार कर रहा है। चांदी में भी 250 रूपये प्रति किलो तक की गिरावट दिखाई दी। लेकिन इसके उलट सर्राफा बाजार में सोना और चांदी दोनों के आज भाव बढ़े हुए हैं।
मैक्स गोल्ड- बुधवार को एमसीएक्स पर सोने का जून वायदा 320 रूपये की मजबूती के साथ बन्द हुआ था। लेकिन आज इसमें 150 रूपये प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट दिखाई दी। हालांकि रेट अब भी 48500 रूपये के ऊपर बने हुए है।