पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी का 89 वर्ष की उम्र में निधन

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी का निधन हो गया है। वह कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। 89 वर्षीय चटर्जी गुर्दे से संबंधित बीमारी से पीड़ित थे।
तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें 10 अगस्त को कोलकाता के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। माकपा के पूर्व नेता सोमनाथ चटर्जी 10 बार लोकसभा के सांसद रह चुके हैं। वह कांग्रेस की अगुवाई वाली यूपीए वन सरकार में 2004 से 2009 तक लोकसभा के अध्यक्ष रहे थे।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह एक संस्थान थे और पार्टी लाइन से हटकर सभी सांसदों के मन में उनके लिए अपार सम्मान था। इस दुख के समय में उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं