निगम काे मिले 50 नए वाहन, 14 नए वार्डों में होगा कचरा कलेक्शन
स्वच्छता के लिए नगर निगम घर-घर से कचर लेने की व्यवस्था काे मजबूत करने जा रहा है। इसके लिए रविवार काे 50 नए वाहन निगम काे मिल गए हैं। इन वाहनाें में जीपीएस लगाया जा रहा है। अगले सप्ताह परिवहन विभाग में रजिस्ट्रेशन कराने के साथ इन्हें वार्डों में पहुंचाया जाएगा।
निगम अफसराें का दावा है कि अभी 31 वार्डों से 100 प्रतिशत कचरा लिया जा रहा है। 50 नए वाहन जुड़ने के बाद 45 वार्डों में कचरा कलेक्शन होने लगेगा। निगम ने 50 और टिपर वाहन खरीदने के लिए टेंडर किया है। ये वाहन फरवरी में मिलने की उम्मीद है। इस तरह 100 टिपर वाहन बढ़ने पर सभी 66 वार्डों में हर घर से कचरा लिया जाएगा।
हर वार्ड में पांच वाहन लेंगे कचरा
हर वार्ड में 5 टिपर वाहनों को कचरा लेने भेजा जाएगा। अभी एक वार्ड में 2 से 4 वाहन ही पहुंच रहे हैं। निगम के पास अभी चालू हालात में 130 वाहन हैं। 25 वाहन जल्द ठीक हो जाएंगे। 50 नए टिपर वाहन आने से संख्या 205 हो जाएगी। फरवरी में टेंडर के बाद 50 वाहन जुड़ेंगे। इस तरह फरवरी के अंत तक 255 वाहन हो जाएंगे।
अब ज्यादा वार्ड कवर करेंगे
अभी निगम ने 50 टिपर वाहन नए खरीदे हैं। शेष 50 वाहन फरवरी तक निगम को मिलेंगे। खराब वाहन भी ठीक करा रहे हैं। सारी व्यवस्था होने के बाद सभी 66 वार्डाें से कचरा लिया जाएगा।
-शिवम वर्मा, आयुक्त, नगर निगम