स्वतंत्रता संग्राम सेनानी 106 वर्ष के नाथूराम सूत्रकार को घर जाकर दी आर्थिक सहायता

ग्वालियर राष्ट्रपति से सम्मानित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी 106 वर्ष के नाथूराम सूत्रकार को बुधवार को कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रमसिंह के निर्देश पर अपर कलेक्टर रिंकेश वैश्य एवं एसडीएम प्रदीप तोमर ने उनके निवास स्थान पर जाकर सहायता राशि प्रदान की।

भारत की आजादी में अपना अमूल्य योगदान देने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी 106 वर्ष के नाथूराम सूत्रकार मकान नम्बर 101ए न्यू कॉलोनी नम्बर 1 में रहते हैं। उनको अभी हाल ही में भारत छोडो आंदोलन की वर्षगांठ पर 8 अगस्त 2020 को राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया। उम्र के इस पडाव में उनको चलने फिरने में काफी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। इन्हीं समस्याओं को देखते हुए ग्वालियर कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रमसिंह ने रेडक्रॉस के माध्यम से 10 हजार रूपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई है।

अपर कलेक्टर रिंकेश वैश ने आर्थिक मदद व उनके घर का अवलोकन करते हुए कहा कि अभी तुरंत आपको नगद आर्थिक सहायता दी जा रही हैए आगे और भी आवश्यक सहायता के लिए कलेक्टर व प्रदेश सरकार को अवगत करा दिया जायेगाए जिससे आपके भविष्य को संवारा जा सके। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नाथूराम सूत्रकार के 3 पुत्र हैं। जिसमें सबसे छोटे पुत्र रमेशचन्द्र दीवान द्वारा उनकी देखरेख की जाती है। घर का खर्च नाथूराम को मिलने वाली पेंशन से चलता है।