पत्थरबाजी करने वाले समाज के दुश्मन, संपत्ति होगी जब्त, सख्त सजा देने के लिए अफसरों को कानून बनाने का निर्देश- शिवराज सिंह चौहान

भोपाल. शिवराज सरकार अब पत्थरबाजों पर शिकंजा कसने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि मप्र में ऐसा कानून बनाएंगे जिसमें सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों को सख्त सजा के साथ उनकी प्रॉपर्टी राजसात करने का प्रावधान होगा। सीएम ने आगे कहा कि पत्थरबाजी करने वाले समाज के दुश्मन है ऐसे लोगों को सख्त सजा देने के लिए कानून बनाने का निर्देश अफसरों को दे दिए है और जल्द ही कानून सामने आएगा।

पिछले दिनों मुसलमानों उज्जैन व इंदौर में पत्थरबाजी की

दरअसल नीमच, उज्जैन और मंदसौर में पिछले दिनों पत्थरबाजी की घटनाएं हुई है और शनिवार को मुख्यमंत्री ने मंत्रियों व अफसरों की बैठक में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कानून बनाने के संकेत दिए थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की लॉच पार्टी के दौरान बातचीत करते हुए कहा कि केवल पत्थरबाजी नहीं कई बार उत्पाती सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हैं, आग लगा देते है और सार्वजनिक संपत्ति के साथ व्यक्तिगत संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचाया जाता है। किसी की दुकान में आग लगा दी, तोड़फोड कर दी यह अक्षम्य अपराध है। सीएम ने आगे कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से कोई अपनी बात कहे तो लोकतंत्र इसकी इजाजत देता लेकिन आग लगा दो, तोड़फोड़ कर दो, पत्थर चला दो इसकी इजाजत किसी को नहीं दी जा सकती।

अब सरकार ने तय किया है कि सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ ना केवल कार्रवाई करेंगे बल्कि अगर सार्वजनिक संपत्ति को कोई क्षति पहुंचाता है तो सजा के साथ-साथ नुकसान की राशि वसूली जाएगी। इसके लिए भले ही उनकी प्रॉपर्टी राजसात ही क्यों न करना पड़े। मप्र में कानून का राज कायम रहेगा इस तरह के अपराधी साधारण अपराधी नहीं है इन्ही छोड़ा नहीं जाएगा। अभी तो मामूली सी कार्रवाई होती थी अब हम सख्त का प्रावधान करने के लिए कानून बना रहे है।