हाथरस गैंगरेप -राहुल गांधी को पुलिस ने पटका और गिरफ्तार कर लिया

नई दिल्ली. हाथरस मामले पर सियासत तेज हो गई है, राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका वाड्रा के साथ पीडि़त परिवार से मिलने के लिए दिल्ली से हाथरस के लिए निकल चुके है हालांकि ग्रेडर नोएडा में उनके काफिले को रोक दिया गया। काफिला रोके जाने के बाद राहुल-प्रियंका पैदल ही हाथरस के लिए निकल पड़े। दिल्ली नोएड़ा बॉर्डर पर कांग्रेस कार्यक्रताओं ने प्रदर्शन किया। डीएनडी पर भारी पुलिस बल तैनात है, इसी बीच खबर मिली है कि राहुल गांधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने राहुल गांधी से कहा कि आपको आगे नहीं जाने देंगे आपको अरेस्ट कर रहे हैं। राहुल ने पुलिस से कहा कि मैं अकेले जाना चाह रहा हूं इस पर पुलिस ने कहा कि आप को धारा 188 के तहत अरेस्ट कर रहा हूं। पुलिस ने कहा कि धारा 188 के तहत आप भीड़ के साथ नहीं जा सकते। राहुल गांधी ने पुलिस से पूछा कि हाथरस के पीडि़त परिवार से हम क्यों नहीं मिल सकते।
हाथरस जाने से पहले प्रियंका गांधी वाड्रा ने योगी सरकार पर ट्वीट के जरिए हमला किया। प्रियंका वाड्रा ने कहा कि हाथरस में अन्याय हो रहा है। परिवार जांच से संतुष्ट नहीं है, प्रियंका ने योगी सरकार पर पीडि़त परिवार पर धमकी देने का भी आरोप लगा रही है। प्रियंका ने कहा कि यूपी सरकार परिवार को चुप कराना चाहती है।