13 वीं बटालियन ग्वालियर में हुआ नवनिर्मित हर्बल पार्क का शुभारंभ

महिमा न्यूज़,ग्वालियर। 13 वीं बटालियन ग्वालियर में बने नवनिर्मित हर्बल पार्क का शुभारंभ आज आईजी एसएएफ संतोष कुमार सिंह की उपस्थिति में किया गया। आज सम्पूर्ण विश्व अनेक बीमारियों एवं महामारियों से ग्रस्त है। साभी देश भारत के इस औषधीय ज्ञान संपदा को अपना रहे है।

वाहिनी में वनोषधिय से परिचय एवं स्वास्थ्य लाभ हेतु 13वीं वाहिनी एसएएफ ग्वालियर के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कल्याण के लिए हर्बल पार्क वाहिनी के पीटीएस के हॉस्पिटल के एवं लाइब्रेरी के बीच मे तथा हॉस्टल के पास 40x40 वर्ग मीटर पर शासकीय स्वशासी आयुर्वेद महाविद्यालय ग्वालियर के मार्गदर्शन में बनाया गया है। वाहिनी में हर्बल पार्क

बनाने से वाहिनी एवं वाहिनी के पीटीएस में प्रशिक्षणत जवानों को औषधियो और इससे किये जाने वाले उपचार के बारे में जानकारी प्राप्त हो सकेगी।
इस अवसर पर उप महानिरीक्षक एसएएफ विनीत खन्ना,सेनानी आलोक कुमार सिंह,उप सेनानी महेंद्र कुमार छारी,एडज्युटेंट अजीत कुमार शाक्य,साहयक सेनानी महिपाल सिंह यादव,निरीक्षक मुनेंद्र सिंह भदौरिया, निरीक्षक रामभान सिंह आदि अधिकारी कर्मचारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।