Coronavirus Update: महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, 7 दिनों तक बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर
दुनिया में 6000 से ज्यादा लोगों को बेमौत मारने वाले कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा. हर रोज देश में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं. 24 घंटे में 12 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हो गई है. अब तक देशभर में 132 मामले सामने आए हैं, जिसमें महाराष्ट्र से एक तीन साल की बच्ची भी शामिल है. कोरोना से महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित है. मुंबई, नवी मुंबई और यवतमाल में कोरोना वायरस के 5 नए मामले सामने आने के साथ ही महाराष्ट्र में कोरोना के पॉजिटिव केस 39 तक पहुंच गया है. मुंबई पुलिस धारा 144 लागू कर चुकी है, जबकि ग्रुप टूर पर रोक लगा दी गई है. पुणे में अब तक सबसे ज्यादा 16 मामले सामने आ चुके हैं.

- 132 तक पहुंची वायरस संक्रमित मरीजों की तादाद
- महाराष्ट्र में 39 मरीज, केरल में 25 लोगों की पुष्टि
- कोरोना की चपेट से बाहर आ चुके हैं 13 मरीज
- महाराष्ट्र में 3 साल की बच्ची वायरस की चपेट में
आईटीबीपी के क्वारेंटाइन सेंटर में 2 युवक कोरोना पॉजिटिव मिले
इटली के मिलान से ITBP के छावला स्थित क्वारेंटाइन सेंटर में आए 218 लोगों में दो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिन्हें सफदरजंग के आइसोलेशन सेंटर में भेजा गया. दोनों की उम्र करीब 25 साल है.
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, 7 दिनों तक बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर
महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना वायरस को लेकर बड़ा फैसला किया. महाराष्ट्र में सरकारी दफ्तर 7 दिनों तक बंद रहेंगे. हालांकि जरूरी सेवाएं जैसे लोकल ट्रेन और बेस्ट बसें व ट्रांसपोर्ट को बंद नहीं किया जाएगा.
महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना वायरस को लेकर बड़ा फैसला किया. महाराष्ट्र में सरकारी दफ्तर 7 दिनों तक बंद रहेंगे. हालांकि जरूरी सेवाएं जैसे लोकल ट्रेन और बेस्ट बसें व ट्रांसपोर्ट को बंद नहीं किया जाएगा.
भारत में 132 पहुंची मरीजों की तादाद
भारत में कोरोना के मरीजों की तादाद तेजी से बढ़ रही है. अब तक 132 लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं.
बेंगलुरु में राधा कृष्ण मंदिर 18 मार्च से बंद
बेंगलुरु के इस्कॉन राधा कृष्ण मंदिर को लोगों के लिए 18 मार्च से अगले आदेश तक बंद कर दिया जाएगा. वहीं गुजरात सरकार ने केवड़िया स्थित स्टेच्यू ऑफ यूनिटी और उसके आसपास के पर्यटन स्थलों को 25 मार्च तक के लिए बंद कर दिया है.