भारत लौटीं प्रियंका चोपड़ा, चॉकलेट लेकर एयरपोर्ट पहुंचे फैंस

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने प्रतिभा का लोहा मनवा चुकीं प्रियंका चोपड़ा भारत वापस लौट आई हैं. देसी गर्ल लंबे वक्त बाद भारत वापस लौटी हैं और उनके घर आने की खुशी उनके चेहरे पर साफ झलक रही थी. वहीं अपनी फेवरेट एक्ट्रेस को लंबे समय बाद वापस देखकर उनके फैंस भी काफी खुश थे और उन्होंने प्रियंका का दिल खोलकर स्वागत किया.

प्रियंका जब मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंची तो उनको देखने और उनके साथ सेल्फी लेने के लिए फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी. वहीं उनके प्रशंसक अपनी फेवरेट एक्ट्रेस के लिए फूल और चॉकलेट भी लेकर आए. लोगों का प्यार पाकर प्रियंका भी खुश नजर आईं. इस दौरान देसी गर्ल नीले रंग के ट्राउजर और सफेद रंग के टॉप में नजर आईं.

बता दें कि प्रियंका पिछले काफी समय से न्यूयार्क में ‘क्वाटिंको’ की शूटिंग में व्यस्त थीं. हालांकि ऐसी खबरे हैं कि वो जल्द ही कल्पना चावला की बायोपिक में नजर आएंगी.