ऋषिकेश-ब्रदीनाथ हाइवे के पुल से 100 मीटर बस नीचे गिरी 26 घायल
देहरादून. उत्तराखंड के ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गयी। गूलर बाजार के पास मंगलवार की सुबह यात्रियों से भरी एक अनियंत्रित होकर पुल से लगभग 100 मीटर नीचे एक पानी में जा गिरी। घटना की खबर मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट ब्यासी और ढालवाला की टीमें तत्काल एक्शन में आ गयी। टीम ने बिना देर किये मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया।
शुरूआती जानकारी के अनुसार, हादसे में समय बस में करीब 30-35 यात्री सवार थे। बचाव दलों ने कार्यवाही करते हुए अभी क करीब 26 घायलों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। सभी घायलों को तत्काल एम्बूलेंस के माध्यम से पास के ही अस्पतालों में उपचार के लिये भेज दिया है। जहां उनका उपचार जारी है।
अतिरिक्त टीमें रवाना, राहत कार्य जारी
SDRF के सेनानायक अर्पण यदुवंशी के निर्देश पर राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने के लिए अतिरिक्त टीमों को भी तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है। फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल भी मौजूद है. SDRF और स्थानीय पुलिस आपसी तालमेल के साथ मिलकर मौके पर राहत और बचाव कार्य चला रही है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।